Vodafone Idea (Vi) के शेयरधारकों ने 4730 करोड़ रुपये के नए निवेश को मंजूरी दे दी है। यह निवेश आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी Suryaja Investments करेगी।
इस निवेश के तहत 11 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 430 करोड़ से अधिक नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके बाद आदित्य बिड़ला ग्रुप की हिस्सेदारी करीब 9% से बढ़कर लगभग 13% हो जाएगी।
कंपनी इस फंड का इस्तेमाल 4G और 5G नेटवर्क के विस्तार, बेहतर सेवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करेगी। कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि यह निवेश Vodafone Idea के भविष्य और उसके टर्नअराउंड पर भरोसा दिखाता है।
हालांकि कंपनी अभी भी कर्ज जुटाने की कोशिश कर रही है, लेकिन यह निवेश Vi की विकास योजनाओं के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
